सामाजिक संगठन ग्रीन बाग की कार्यसमिति का गठन, सत्य प्रकाश मारोड़िया अध्यक्ष व सत्यनारायण वर्मा सचिव मनोनीत

चिड़ावा, 26 अगस्त 2024: जल संरक्षण, पर्यावरण सुधार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संगठन ग्रीन बाग की आवश्यक बैठक मंड्रेला रोड गणेश मंदिर के पास आयोजित की गई। संगठन की आगामी कार्य योजना के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कार्यसमिति का गठन भी किया गया।

संगठन द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में सत्य प्रकाश मारोड़िया (अध्यक्ष), ज्ञान प्रकाश वर्मा (उपाध्यक्ष), सत्यनारायण वर्मा (सचिव), सतीश वर्मा (कोषाध्‍यक्ष) और देवेन्द्र वर्मा (मीडिया प्रभारी) मनोनीत किए गए हैं।

पदाधिकारियों के अलावा हरि किशन वर्मा, रविकांत मारवाल, राजेश स्वामी, बलबीर जोशी, सुनील शर्मा, संजय वर्मा, दीपक दायमा, नितिन शर्मा, राकेश झाझड़िया, रणजीत प्रकाश, संदीप जलिन्द्रा, संदीप गिरधर, विकास शर्मा, सोमदत्त, ब्रिजेश कुमार को संगठन का सदस्य मनोनीत किया गया है।

नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण सुधार, सामाजिक कल्याण और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से सम्बन्धित कार्यों में पूर्ण मनोयोग से भाग लेकर समाज के उत्थान की प्रतिबद्धता जाहिर की गई। बैठक के बाद सचिव सत्यनारायण वर्मा द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए मनोयोग से समाज सेवा करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!