बिरला पब्लिक स्कूल के 30 छात्रों के साइकिल दल ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण, तस्वीरें देखें

पिलानी, 26 अगस्त 2024: बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी के कक्षा 8 से लेकर 10 तक के 30 छात्रों के साइकिल दल ने आज गवर्नमेंट फॉरेस्ट एरिया चांदगोठी गांव का भ्रमण किया। उन्होंने चांदगोठी में कृषि विज्ञान केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा प्राकृतिक और वैज्ञानिक कृषि को जाना व समझा।

छात्र इस भ्रमण के दौरान चांदगोठी के ठाकुर श्री फॉर्म भी गए जहां उन्होंने हर्बल खेती और जड़ी बूटियां की के पौधों को भी देखा और उनके बारे में जरूरी जानकारी हासिल की।

छात्रों ने बताया की आज प्रकृति की गोद में जाकर एवं कृषि के विभिन्न स्वरूपों और उनकी वैज्ञानिकता को जान-समझ कर उनके ज्ञान में वृद्धि हुई है।

तस्वीरें देखें…

विजय सिंह राठौर के नेतृत्व में छात्रों के दल ने साइकिल से 30 किलोमीटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। यात्रा प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ हुई। भ्रमण के बाद छात्र दल दोपहर 1:30 बजे बिरला पब्लिक स्कूल वापस लौट आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!