कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पर आक्रोश, एआईडीवाईओ ने पिलानी बाजार में किया विरोध प्रदर्शन

पिलानी, 13 अगस्त 2024: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (AIDYO) ने आज पिलानी मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन किया।

एआईडीवाईओ के विष्णु वर्मा ने कहा यह घटना बहुत ही हृदय विदारक है और इस घटना के बारे में सोचकर ही कलेजा फट जाता है। संगठन ने मांग की है कि महिला डॉक्टर के परिवार को न्याय मिले और दरिंदे को फांसी की सजा मिले। इसके अलावा सरकार से हर प्रकार की अश्लील वेबसाइट को बंद करने व नशाखोरी पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।

प्रदर्शन में दीनदयाल सैनी, सत्यनारायण, महबूब खान, मनोज कुमार, संदीप, यश, मनीष, रोहिताश्व, बाबूलाल, पंकज, सलीम खान, संदीप शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, प्रताप आलाड़िया, शंकर दहिया व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!