महपालवास का अंकित हत्याकांड: सीन रिक्रिएट के दौरान बदमाशों ने की भागने की कोशिश, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली

सूरजगढ़, 13 अगस्त 2024: महपालवास ऑनर किलिंग केस में सीन को रिक्रिएट करने पहुंची पुलिस और बदमाशों के बीच आज अचानक मुठभेड़ हो गई, जिसमें 2 बदमाश घायल हुए हैं। घायल बदमाशों में से एक के पैर पर गोली लगी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित उर्फ अमित हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिंकू सिंह व उसके साथी विकास को पुलिस मंगलवार सुबह सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के महपालवास गांव में मौका तस्दीक के लिए लेकर गई थी। घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट के दौरान छीना-छपटी कर दोनों बदमाशों ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को हैंड ऑवर करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाश नहीं माने।

कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी रिंकू सिंह के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा आरोपी विकास फरार होने की कोशिश में गिरने की वजह से घायल हो गया। दोनों घायलों को सूरजगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां से रिंकू सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रैफर कर दिया गया।

ये भी पढ़े:- महपालवास ऑनर किलिंग केस में मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, एसपी ने सूरजगढ़ थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर दी गिरफ्तारी की जानकारी

आपको बता दें कि 6 अगस्त को रिंकू सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने बहनोई अमित उर्फ अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी रिंकू की बहन मोनिका ने 7 माह पूर्व महपालवास के अमित के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोपी रिंकू इस बात से नाराज चल रहा था।

पुलिस इस मामले में 5 आरोपीयों को गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को पुलिस मुख्य आरोपी रिंकू और विकास को सीन रिक्रिएट के लिए महपालवास लेकर गई थी। इस दौरान दोनों बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए फायरिंग की। रिंकू के पैर में गोली लगी है, वहीं दूसराबदमाश विकास भी घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!