महपालवास ऑनर किलिंग केस में मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, एसपी ने सूरजगढ़ थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर दी गिरफ्तारी की जानकारी

सूरजगढ़, 10 अगस्त 2024: महपालवास ऑनर किलिंग केस में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी राजर्षी राज ने आज सूरजगढ़ थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

एसपी राजर्षी राज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हत्या की वारदात के मुख्य आरोपी रिंकू राजपूत सहित अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

6 अगस्त को हुई थी अंकित की हत्या

मंगलवार, 6 अगस्त को रात 8 बजे सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के महपालवास गांव में अंकित उर्फ अमित (25 वर्ष) पुत्र मूंगाराम जाट की उसके घर पर ही हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने अंकित को 4 गोलियां मारी थी और तलवार से भी हमला किया था। घटना में अंकित की मां भी गोली लगने से घायल हो गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। मृतक अंकित के पिता मूंगा राम ने हत्या के आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट पुलिस को दी थी।

आपको बता दें कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी रिंकू अपनी बहन के प्रेम विवाह की वजह से बहुत नाराज था। उसने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर बहनोई अंकित की हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़े:- न्यूज़ अपडेट: अंकित हत्याकांड में झुंझुनूं पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

72, घंटों में 5 को गिरफ्तार किया

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 1 एडिशनल एसपी, 1 सीओ व 6 एसएचओ के पर्येवेक्षण में कुल 10 टीमों का गठन किया गया था। एसपी राजर्षी राज स्वयं इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस दौरान केस के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों द्वारा 200 से अधिक व्यक्तियों से पूछ-ताछ की गई व 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चैक किए गये। आखिरकार 4 मुख्य मुल्जिम रिंकू, दक्षित, सुमित व विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी को इससे पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। वारदात के 72 घंटों में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 आरोपी अभी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!