झुंझुनूं में ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा ने जगाया देशभक्ति का माहौल

झुंझुनूं, 12 अगस्त 2024: आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज सोमवार को जिला मुख्यालय पर एक भव्य ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने किया।

यात्रा स्वर्ण जयंती स्टेडियम से शुरू होकर मंडावा मोड़, रोड नंबर 1 और रोड नंबर 2 होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। इस दौरान किसानों के 200 से अधिक ट्रैक्टरों ने भाग लिया।

यात्रा में जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के अलावा अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरीया, जिला परिषद सीईओ अंबालाल मीणा, पूर्व सांसद नरेंद्र खींचड़, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, बनवारी लाल सैनी, राजेश बाबल, राजेंद्र भांभू, कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी आरएएस हवाई सिंह यादव, नगरपरिषद आयुक्त अनीता खीचड़, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक प्रकाश चंद्र बुनकर, उपनिदेशक डॉ विजयपाल कसवां सहित जिला स्तरीय अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!