पिलानी: देशभक्ति के माहौल में दुर्गा पब्लिक स्कूल ने निकाली तिरंगा यात्रा

पिलानी, 12 अगस्त 2024: दुर्गा पब्लिक स्कूल में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व संस्था निदेशक सुशील कुमार वर्मा ने किया।

यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस स्कूल पहुंची। इस दौरान स्कूली छात्रों के साथ-साथ शिक्षक वर्ग और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान बच्चों के देशभक्ति के जज्बे को देखकर लोगों ने उनकी प्रशंसा की।

स्कूल की प्राचार्य पुनीता शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों और आम लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।

यात्रा में शामिल रहे

विद्यालय शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र शेखावत, विजय सैनी, कृष्ण कुमार, निखिल दिया, अर्जुन सिंह, मनीष कुमार, वीना शर्मा, माया कुमावत, ऊषा सैनी, किरण सैनी, ममता शर्मा, चन्द्र कान्ता, अनुराधा शर्मा, अन्नू श्रीवास्तव और शहर के गणमान्य लोग यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!