चिड़ावा: एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ

चिड़ावा, 7 अगस्त 2024: एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन चिड़ावा में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को सुंदर रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था और सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। तीज के पारंपरिक गीतों और नृत्यों ने समां बांध दिया।

स्कूल के प्रधानाचार्या वन्दना सिंह राठौड़ और डायरेक्टर समित ड़ांगी ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीज नारी शक्ति का प्रतीक है और इसे मनाने से हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण किया गया। एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन की इस पहल से छात्रों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और तीज महोत्सव को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!