चिड़ावा: आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा चंद्रप्रभा शर्मा को मिलेगा इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड

चिड़ावा, 7 अगस्त 2024: स्टेशन रोड, चौधरी कॉलोनी स्थित आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिड़ावा की कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग की छात्रा चंद्रप्रभा शर्मा, पुत्री बृज मोहन – अनीता शर्मा का चयन इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड 2024 के लिए हुआ है।

विद्यालय परिवार ने छात्रा को साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया सम्मानित

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने छात्रा को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया। समारोह में चंद्रप्रभा को साफा पहनाया गया और मिठाई खिलाकर उसका स्वागत किया गया।

विद्यालय के निदेशक राजेंद्र झाझडिया ने बताया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत छात्रा को 1,00,000 रुपये नगद और एक स्कूटी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजू फोगाट, सुनीता पूनिया, अनीता सोमरा, पुष्पेंद्र सिंह सिहाग, अनिल सैनी, निहालसिंह तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

इस सम्मान के साथ ही विद्यालय ने चंद्रप्रभा की उपलब्धि को लेकर गर्व और खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!