चिड़ावा: नगरपालिका के सामने स्थित डॉ. कुसुम लता हॉस्पिटल कैंपस में महावीर इंटरनेशनल, इंद्रधनुष के बैनर तले उपन्यासकार और कहानीकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। महावीर प्रार्थना के उपरांत, सरिता सिंहल, शिक्षाविद् जयसिंह झाझड़िया, बिहारीलाल जांगीड, व्याख्याता विनोद कुमार शर्मा और गुलझरीलाल जांगीड ने मुंशी प्रेमचंद की जीवनी, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

काव्यांजलि और सम्मान समारोह

विनोद शर्मा और राजेश कमाल ने रोचक काव्यांजलि प्रस्तुत की, जिससे माहौल सौरभित हो गया। डॉ. कुसुमलता, सुमित सुल्तानिया और सज्जन गोदारा ने पराधीन भारत में विषम परिस्थितियों में साहित्य सृजन करने वाले जन लेखक मुंशी प्रेमचंद को पुष्पांजलि दी। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एल के शर्मा, महिला वाइस चेयरमैन डॉ. कुसुम लता, कोषाध्यक्ष सुमित सुल्तानिया, उप कोषाध्यक्ष नाहर सिंह, प्रिंसिपल संदीप माओंडिया, सिस्टर अमरकला, डायरेक्टर सरिता सिंहल, डायरेक्टर सज्जन गोदारा, प्रियंका, जतिन, जितेश, विजय और अन्य आगंतुक अतिथियों ने लब्ध प्रतिष्ठ कहानीकार श्याम जांगीड और कवि-कथाकार-संपादक राजेश “कमाल” को इंद्रधनुष-मेडल पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, दुपट्टा पहनाकर, तिलकार्चन, श्रीफल भेंट कर, मुँह मीठा करवा कर और मुंशी प्रेमचंद का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

सामाजिक योगदान

इस अवसर पर, महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष के वीर संदीप और सुनीता मावंडिया ने एक जरूरतमंद छात्र के पिता को उसकी स्कूल यूनिफॉर्म के दो सेट भेंट किए। समारोह राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!