पिलानी की विद्याविहार नगर पालिका के सफाई कर्मचारी आज पांचवे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। पालिका क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।

सफाई कर्मचारिय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत करावा चुके हैं। उनका कहना है कि जब तक सफाई कर्मचारी भर्ती में आरक्षण की समाप्ति और उनकी स्थानीय मांगें पूरी नहीं की जातीं, वे हड़ताल पर बने रहेंगे।

धरने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन के रमेश कुमार ढेण्डवाल, महेंद्र जमादार, पंकज पंवार, राहुल, कमल, अरूण, सज्जन, माया गुज्जर, सुनिता, गड्डी, मुन्नी, रेणु, आशा, आरती, ताजा, सुनीता, बल्केश, सोनू, भरत, सुरेश, बलवीर, रणजीत, बुद्धराम, राधेश्याम, ओमप्रकाश, विमला, श्यामलाल और कई अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!