Oplus_131072

खेतड़ी: सिहोर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक बुद्धि प्रकाश मीणा (44) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मीणा, सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा तहसील के जगमोदा गांव के निवासी थे और पिछले आठ साल से सिहोर में तैनात थे।

एचसी शैतान सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को स्कूल में बच्चों को खेल खिलाते समय अचानक मीणा को सीने में दर्द हुआ और वे खेल मैदान में बेहोश हो गए। स्कूल स्टाफ द्वारा उन्हें खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीणा के छोटे भाई राजेंद्र मीणा ने बताया कि उनका भाई 2016 में राज्य सरकार द्वारा आयोजित पीटीआई भर्ती में सफल हुए थे। उनके परिवार में पत्नी ब्रह्मादेवी और दो बेटियां सुमन और गोलमा तथा दो बेटे अविनाश और लाखनसिंह हैं।

घटना की सूचना मिलने पर मेहाड़ा थानाधिकारी सरदारमल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों को सूचित किया गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!