Oplus_131072

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना में, झुंझुनूं पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह (39) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक अंडे के ठेलेवाले से विवाद के बाद उन्हें कैंपर से टक्कर मारकर मार डाला गया।

घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे खेतड़ी नगर के धोबी घाट इलाके में हुई। महेन्द्र सिंह शराब के ठेके से शराब लेने गए थे, जहां अंडे का ठेला लगाने वाले रामनिवास से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि रामनिवास ने अपनी कैंपर से महेंद्र की कार को तीन बार टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल महेंद्र को रामनिवास का बेटा दिनेश सिंघाना अस्पताल ले गया, जहां से उन्हें चिड़ावा और फिर झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल रेफर किया गया। झुंझुनूं में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महेंद्र के रिश्तेदार देशराज ने बताया कि महेंद्र एक महीने से मेडिकल लीव पर थे। विवाद के बाद जब वे अपनी कार से घर जा रहे थे, तब रामनिवास ने अपनी कैंपर से उनकी कार में तीन बार टक्कर मारी।

महेंद्र की पत्नी और दो जुड़वां बेटे हैं। परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!