सूरजगढ़: कल्याण का बास में शिक्षक-ग्रामीण विवाद मामले ने पकड़ा तूल, आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

सूरजगढ़ क्षेत्र के कल्याण का बास की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका सुनीता पुनिया की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय के ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने 4 जुलाई को भी शिक्षिका को स्कूल से हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर यह शिक्षिका फिर से स्कूल आई, तो स्कूल गेट पर ताला लगा दिया जाएगा।

सोमवार को जब सुनीता पुनिया स्कूल पहुंची, तो ग्रामीणों ने स्कूल के ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। विवाद बढ़ने पर शिक्षा विभाग के सीबीईओ महेश पचार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घंटों तक ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। अंततः, अधिकारियों को बिना किसी समाधान के लौटना पड़ा।

सात घंटे तक चला धरना सूरजगढ़ एसएचओ सुखदेव सिंह की समझाइश के बाद समाप्त हुआ। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पीईईओ राजेश कुमार पुनिया ने आदेश जारी कर सुनीता पुनिया को तुरंत प्रभाव से स्वामीसेही के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 5 अगस्त तक अस्थाई तौर पर नियुक्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!