चिड़ावा: मालूपुरा के प्राचीन शिव मंदिर में 60 साल बाद हुआ शिव परिवार का पुनर्प्राण!

चिड़ावा, 22 जुलाई 2024: आज सावन के प्रथम दिन के पावन अवसर पर, मालूपुरा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में 60 साल बाद भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई। यह मंदिर 60 साल पहले जुगा नाथ द्वारा बनवाया गया था, जिसे इंजीनियर अशोक योगी ने अपने दादाजी के स्मरण में पुनर्निर्मित किया है।

इस धार्मिक आयोजन में गांव के सभी लोग बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। महिलाओं ने ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर कलश यात्रा निकाली, जिसके बाद मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

इस शुभ अवसर पर, सरदार राम योगी, सागर योगी, सज्जन कुमार जोगी, जयपाल जोगी, सावरमल योगी, नेमी चंद नूनिया, ओम प्रकाश बालायन, जयसिंह, महावीर, मनोज, अंकित योगी, दीपचंद योगी, पवन शर्मा, अनिल शर्मा, रागुवीर सोमरा, दयाराम मास्टर, मनोज पचार, राजवीर पचार, सुनील मेगवाल, अनिल योगी, पवन सोमरा, कर्मवीर सोयारन, श्रीचंद बालायन, महेंद्र शर्मा, अमित जागीर, संदीप बालायण, राजेश योगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह धार्मिक आयोजन पूरे गांव के लिए हर्ष और उल्लास का माहौल लेकर आया। ग्रामीणों ने इंजीनियर अशोक योगी और उनके परिवार को इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!