एनडीए सरकार ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण: कृषि और रोजगार पर विशेष जोर, जानिए 10 मुख्य बातें

नई दिल्ली, 22 जुलाई 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को पेश किया। यह दस्तावेज देश की आर्थिक स्थिति का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करता है। आइए जानते हैं इस सर्वेक्षण की 10 मुख्य बातें:

1. कृषि क्षेत्र पर विशेष फोकस

आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि क्षेत्र को देश की प्रगति का इंजन बताया गया है। इसमें कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, रोजगार के अवसर बढ़ाने और भारत को ड्रोन हब बनाने पर भी सरकार का फोकस रहेगा।

2. बेरोजगारी में कमी और रोजगार पर जोर

सर्वे के अनुसार, नॉन-एग्रीकल्चर सेक्टर में साल 2030 तक औसतन सालाना करीब 78.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने की जरूरत है। कोविड-19 महामारी के बाद से बेरोजगारी दर में गिरावट आई है। 15 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए शहरी बेरोजगारी दर 6.8% से घटकर मार्च 2024 तक 6.7% पर आ गई।

3. महिला स्वरोजगार में तेजी

महिला सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट में तेजी आई है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि 57.3% भारतीय वर्कफोर्स सेल्फ-एम्प्लॉयड है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक है।

4. निजी निवेश की रफ्तार तेज

सरकार के पूंजीगत व्यय पर जोर और प्राइवेट इन्वेस्टमेंट में वृद्धि के कारण ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन में 9% की बढ़ोतरी हुई है।

5. जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

आर्थिक सर्वेक्षण FY25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5% से 7% तक है।

6. बैंकों की बैलेंस शीट दुरुस्त

सर्वेक्षण में कंपनियों और बैंकों की बैलेंस शीट मजबूत होने का दावा किया गया है। प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

7. भारतीय प्रवासियों ने भेजा पैसा

विदेश में बसे भारतीयों ने 2024 के दौरान देश में 124 अरब डॉलर का रेमिटेंस भेजा। 2025 में इसके 129 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

8. भारतीय बाजार का शानदार प्रदर्शन

भारत का कैपिटल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। निफ्टी-50 इंडेक्स वित्त वर्ष 24 के दौरान 26.8% की बढ़त में रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 8.2% की गिरावट में था।

9. AI का प्रभाव

आर्थिक सर्वेक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (AI) के प्रभाव को लेकर अनिश्चितता जताई गई है। एआई से प्रोडक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन कुछ सेक्टर्स में रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

10. महंगाई में कमी की उम्मीद

सर्वेक्षण में मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई है, जिससे महंगाई दर में कमी आ सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर के 4.5% पर रहने का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!