Monday, August 4, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा की निकिता चौधरी ने मकाऊ में जीता कांस्य, तिरंगा फहराया

चिड़ावा की निकिता चौधरी ने मकाऊ में जीता कांस्य, तिरंगा फहराया

चिड़ावा। मकाऊ में 27 जून से 1 जुलाई तक हो रही सीनियर एशियन सैम्बो प्रतियोगिता में झुन्झुनू जिले के चिड़ावा की निकिता चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे राजस्थान और भारत का नाम रोशन किया है। निकिता ने 29 जून को 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने माता-पिता और देश का नाम गौरवान्वित किया और मकाऊ की धरती पर तिरंगा फहराया।

निकिता, राजस्थान के झुंझुनू जिले के छोटे से गांव गोदा का बास (रघुवीरपुरा) से हैं और उनका परिवार वर्तमान में चिड़ावा शहर के वार्ड नं 30, विकास नगर में रहता है। निकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राजेश कुमार गजराज और माता सुशीला देवी को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सैम्बो फेडरेशन से विनय जोशी और अमित अरोड़ा को भी धन्यवाद दिया है।

निकिता की इस सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और कहा कि निकिता चौधरी चमत्कारी व्यक्तित्व, जोश, जज्बा, और जुनून से भरी हुई हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र और परिजनों का नाम रोशन किया है। उनकी दृढ़ इरादों और बुलंद हौसलों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!