पिलानी पंचायत समिति प्रधान ने प्रभारी मंत्री को दिया ज्ञापन, पंचायत समिति पिलानी के सम्पूर्ण क्षेत्र को एमजेएसए 2.0 योजना से जोड़ने की रखी मांग

झुंझुनू। पिलानी पंचायत समिति की प्रधान बिरमा संदीप रायला ने झुंझुनूं जिले के दौरे पर आये प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में प्रधान ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत वर्तमान में पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जबकि पिलानी पंचायत समिति के अधिनस्थ 24 ग्राम पंचायतें आती है। बाकी बची पंचायतों को भी इस अभियान से जोड़ा जाये। ताकि पिलानी में जल संकट से निजात मिल सके।

प्रधान ने ज्ञापन में बताया कि पिलानी पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों में पानी का स्तर काफी नीचा जा चुका है। जिससे आये दिन पीने के पानी की समस्या से लोग परेशान हो रहे है।

प्रधान ने बताया कि पीने के पानी की समस्या को लेकर ही आम चुनाव 2024 में कई राजस्व ग्रामों द्वारा मतदान का बहिष्कार भी किया गया था। ज्ञापन में पंचायत समिति पिलानी के सम्पूर्ण क्षेत्र को एमजेएसए 2.0 योजना से जोड़ने मांग रखी है।

देखने वाली बात होगी कि भाजपा की सरकार में भाजपा की प्रधान की इस मांग को सरकार कितनी जल्दी पूरा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!