प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का झुंझुनू आगमन पर हुआ गर्मजोशी पूर्ण स्वागत, बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे आगवानी के लिए

झुंझुनू: जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत सोमवार दोपहर को झुंझुनू दौरे पर पहुंचे। इस दौरान प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत की आगवानी के लिए बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता, पदाधिकारी, व कार्यकर्ता पहुंचे। झुंझुनू पहुंचने पर मंत्री अविनाश गहलोत का गर्मजोशी पूर्ण स्वागत किया गया।

झुंझुनू में प्रवेश करते ही प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत एक्शन मोड में नजर आए। पुलिस लाइन के पास काफिले को रुकवा कर उन्होंने अधूरे पड़े रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया तथा रेलवे ओवर ब्रिज के बारे में पूरी जानकारी वहां मौजूद नेताओं कार्यकर्ताओं से ली। मंत्री अविनाश गहलोत पीरू सिंह सर्किल के पास स्थित होटल खाना खजाना में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 27 जून को प्रस्तावित झुंझुनू दौरे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बाद में जिला परिषद सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक में आरओबी के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने पर चर्चा के अलावा जिले की विभिन्न समस्याओं व निदान पर चर्चा हुई।

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत की आगवानी के लिए नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, मुकेश दाधीच, शुभकरण चौधरी, राजेन्द्र भाम्भू, विश्वंभर पूनिया, मुरारी सैनी, सरोज मानसिंह श्योराण सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!