मौसम अपडेट: राजस्थानवासियों को गर्मी से राहत नहीं, लू का प्रकोप जारी, बारिश कब होगी?

जयपुर, 17 जून 2024: राजस्थान में मौसम का मिजाज इस समय बिल्कुल अलग है। एक तरफ जहाँ भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है, वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। रविवार शाम को कोटा, जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और बूंदी समेत आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गई।

गर्मी से बेहाल

लेकिन, आधे राजस्थान में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में तापमान झुलसाने वाली स्थिति में पहुंच गया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को बीकानेर और जयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर लू चलने की वजह से गर्मी से राहत नहीं मिली। राज्य में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए तापमान का अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 48 घंटों में बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री तक जाने की संभावना है। इसके आसपास के इलाकों में भी दिन में लू चलेंगी। इसकी वजह से रातें गर्म रहने की संभावना है।

मानसून का अपडेट

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। यदि स्थितियां ऐसी ही रहीं तो पिछले साल की तरह इस साल भी मानसून 25 जून को ही दक्षिणी राजस्थान से प्रवेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!