नवी मुंबई: कुर्बानी के बकरे पर ‘राम’ लिखने पर बवाल, हिंदू संगठनों का हंगामा, मटन शॉप सील, 3 पर केस!

नवी मुंबई, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। सीबीडी बेलापुर इलाके में एक मटन शॉप पर ‘राम नाम’ लिखा हुआ एक बकरा बेचने के लिए रखा गया था। बताया जा रहा है कि इस बकरे की कुर्बानी के लिए बिक्री की जा रही थी।

यह मामला तब सामने आया जब कुछ हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा कर दिया। मामले को बढ़ता देख नवी मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुकान के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। साथ ही मीट की दुकान को भी सील कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप – बकरे के साथ क्रूरता

शिकायतकर्ता का आरोप है कि दुकानदारों ने न केवल बकरे पर ‘राम नाम’ लिखा, बल्कि उसके साथ क्रूरता भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

बकरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर लोगों ने दुकानदारों की इस हरकत पर कड़ी निंदा की।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

पुलिस ने दुकान के मालिक मोहम्मद शफी शेख, साजिद शफी शेख और कुय्यम के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (ए) (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 34 (सामान्य मंशा) के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए नगर निगम को भी पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!