
1– साइंस कॉन्क्लेव में बोले मोदी-भारत में इनोवेशन की परंपरा रही, शून्य की खोज की, नंबर सिस्टम बनाया; हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर बनना
2– सुप्रीम कोर्ट बोला-एसिड बिक्री पर गाइडलाइन, फिर भी हमले क्यों, इसका मतलब- पॉलिसी फेल है; राज्य इसे सख्ती से लागू कराएं, अफसरों की जवाबदेही तय करें
3– सुप्रीम कोर्ट बोला-पूरा सिस्टम दवा निर्माताओं की मदद कर रहा, MRP और रिटेलर कीमतों में अंतर; भारत में इलाज का 17% खर्च दवाओं पर
4– सोनिया बोलीं– मेरी किताब आएगी, तो तमाशा होगा, VIDEO में कहा- दशकों से लोगों ने मेरी कहानी बताई, अब मेरी बारी; 10 नवंबर को बुक लॉन्च
5– राहुल गांधी बोले- वोट चोरी टॉप लेवल से हो रही, CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा; 1 नवंबर को विपक्ष का दिल्ली में मार्च
6– मुखर अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर कड़े तेवर दिखाए, उन्होंने बताया कि अब नेटवर्क सर्वे व्हीकल की रिपोर्ट के आधार पर हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा शुरू की है, दावा किया तीन चार माह में वह सात आठ सौ प्रोजेक्ट की समीक्षा कर चुके हैं, अब कही भी गड्ढा हो तो पता चल जाता है, इससे ठेकेदार डरे हुए हैं
7– ऐसा ठोकूंगा कि जीवन भर नहीं भूल पाएंगे, गडकरी ने कहा कि अब अधिकारी कुछ छिपा नहीं सकते, ठेकेदार, कंसल्टेंट और अधिकारियों के कपड़े उतर गए हैं, जो हाथ में आता है, उनकी ठुकाई करता हूं, उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जहां बेईमानी होगी, वहां ऐसा ठोकूंगा कि जीवन भर नहीं भुल पाएंगे
8– मुझसे गलती हो गई… BJP की मदद करने वाले Ex CM जगन रेड्डी को हो रहा पछतावा; INDI अलायंस में होंगे शामिल?
9– आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने अब कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस की तरफ झुकाव के संकेत दिए हैं, हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह इस गठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन यह तय है कि अब वो केंद्र की सत्ताधारी सरकार का समर्थन नहीं करेंगे, बता दें रेड्डी कई मौकों पर संसद के दोनों सदनों में बिल पारित कराने में मोदी सरकार के मददगार रहे हैं, लेकिन उन्हें अब अपनी पुरानी गलतियों पर पछतावा हो रहा है
10– केरलम कांग्रेस ने CJI से बिना शर्त माफी मांगी, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था-व्यवस्था नहीं संभलती तो चीफ जस्टिस इस्तीफा दें, फिर डिलीट किया
11– चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग, 16 पर NDA आगे; UP की 3 सीटों पर सपा को बढ़त; बिहार के दरभंगा में जनसुराज को लीड
12– MLC चुनाव मतगणना :यूपी में बीजेपी ने दो सीटें जीती, पांच पर आगे, मेरठ-बरेली में बीजेपी को सफलता, वाराणसी शिक्षक सीट सपा के हिस्से
13– महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में लोन की किस्त नहीं चुकाई, एजेंट्स ने किसान को उठाया, 3 दिन बाद फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में लाश मिली; 5 गिरफ्तार
14– तमिलनाडु जेल से सुबह फरार हुए 13 कैदी पकड़े गए, ड्रोन से सर्चिंग की तो एक झाड़ियों में मिला, दूसरा ऑटो से भाग रहा था
15– जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग आज होगी, ग्रे मार्केट के हिसाब से ₹1363 पर लिस्ट हो सकता है, 22% रिटर्न मिलने की उम्मीद
16– अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत, 199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया, सीरीज भी जीती
17– तूफान अर्नब का लैंडफॉल, हवा की रफ्तार 135kmph से ज्यादा, ओडिशा-आंध्र में 4000 शेल्टर बनाए गए; 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट्स कैंसिल; MP-UP, महाराष्ट्र तक बारिश होगी
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




