काजड़ा पीएचसी भवन की छत पर लगवाई टाईल्स, ग्रामीणों ने भामाशाह काजड़िया परिवार का आभार जताया

सूरजगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत काजड़ा के श्री रतनलाल काजड़िया राजकीय चिकित्सालय भवन की छत पर टाईल्स लगवाने पर भामाशाह अजय काजड़िया, विजय काजड़िया, संजय काजड़िया का आभार व्यक्त किया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच मंजू तंवर और अस्पताल प्रभारी डॉ. अंकित खेदड़ की मांग पर काजड़िया परिवार द्वारा जनहित में यह कार्य करवाया गया है।

मानसून से पहले कार्य पूर्ण होने पर आज अस्पताल परिसर में आयोजित संक्षिप्त समारोह में स्वर्गीय रतन लाल काजड़िया की प्रतिमा पर पुष्पहार व श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। सरपंच मंजू तंवर ने बताया कि चिकित्सालय भवन की छत जर्जर हो चुकी थी। बरसात के मौसम में भवन में की जगह पानी टपकता था, जिससे भवन में रखे हुए बैड, उपकरण व दवाईयां खराब हो जाते थे। भवन की छत की मरम्मत व टाईल्स लगाने के लिए भामाशाह अजय काजड़िया से आग्रह किया गया था, जिस पर सहमति देते हुए काजड़िया परिवार ने चिकित्सालय भवन को मानसून की बारिश से पहले टाइल्स लगवा कर ठीक करवा दिया गया है।

भवन की छत पर टाइल्स लगवाने का काम पूरा होने पर आज सरपंच मंजू तंवर सहित ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई व भामाशाहों के प्रति आभार प्रकट किया।

आपको बता दें कि सेठ मुरलीधर काजड़िया ने अपने पुत्र रतनलाल काजड़िया का अल्पायु में ही निधन होने पर उनकी पुण्य स्मृति में काजड़ा में इस चिकित्सालय भवन का निर्माण करवाया तथा राजस्थान सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सौंप दिया था।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भगवती प्रसाद स्वामी, ठाकुर भीम सिंह शेखावत, वैद्य जयप्रकाश स्वामी, ठेकेदार नाहर सिंह शेखावत, डॉ. जयपाल सिंह कुमावत, ओम प्रकाश भड़िया, विनोद सोनी, राय सिंह शेखावत, अनिल शर्मा, धीर सिंह नायक, अशोक कुमावत, सुमेर सिंह शेखावत, गिरवर शर्मा, रतन सिंह,भास्कर, विकास वर्मा, कृष्ण सोनी,पीएचसी नर्सिंग स्टाफ राजबाला, किरण, शकुंतला, पवन शेखावत, माया चंदेलिया सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!