पिलानी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न, बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से राज्य सरकार की सघन वृक्षारोपण योजना में सक्रिय योगदान की अपील की

पिलानी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक आज सम्पन्न हुई। पिलानी नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधान बिरमा संदीप रायला ने की। बैठक के प्रारम्भ में में विकास अधिकारी सुनील कुमार ढाका द्वारा गत बैठक कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया जिसका सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने बैठक के दौरान पेयजल, सड़क, विद्युत और अन्य समस्याओं से सदन को अवगत करवा कर समाधान की मांग की गई, जिस पर प्रधान बिरमा देवी और विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया।

विकास अधिकारी द्वारा बैठक में ग्राम पंचायतों से प्राप्त महात्मा गांधी नरेगा पूरक वार्षिक कार्य योजना तथा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन 2.0 के वित्तीय वर्ष 2024-25 के पूरक प्लान को सदन में अनुमोदन हेतु रखा गया जिसका सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी दयानन्द रूयल एंव बीडीओ सुनील कुमार ढाका ने राज्य सरकार की मंशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों एंव ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भागीदारी सुनिश्चित कर अत्याधिक वृक्षारोपण करवाने हेतु अपील की। नायब तहसीलदार पिलानी सुरेन्द्र कुमार द्वारा संरपचों से समयबद्ध रूप से नामान्तरण स्वीकृत करने की अपील की गयी।

बैठक में ये हुए शामिल

साधारण सभा की बैठक में जिला परिषद सदस्य सुनीता धत्तरवाल, पंचायत समिति सदस्य नरेश कुमार, शीशराम तानानियां, मिश्रो देवी, सज्जना देवी, धनपति देवी, राजेन्द्र नेहरा, राजकुमार, सुनील कुमार, सुशीला, सुभाष चन्द्र योगी, तथा संरपच सुमन देवी (बेरी), मंजु (देवरोड), बच्चन सिहं (लीखवा), राजीव (बनगोठडी कलां), नरेन्द्र कुमार (घुमनसर कलां), अनूप देवी (झेरली), दलीप स्वामी (दूधवा), रामेश्वर सिहं (घण्डावा), विनोद कुमार (भगीना), राजपाल (धींधवा बिचला), विनोद कुमार (काजी), संतोष कंवर (खुडियां), राजेश कस्वां (दोबड़ा), सुमित्रा देवी (बदनगढ़), शारदा (बजावा) सहित सभी खण्ड स्तरीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी व पंचायत समिति पिलानी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!