पिलानी: राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ ने एईएन को दिया ज्ञापन, जीपीएफ नम्बर आवंटित करने व सीपीएफ कटौती बन्द करने की मांग की

पिलानी: राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ की पिलानी इकाई द्वारा आज सहायक अभियंता को जीपीएफ नम्बर आवंटित करने व सीपीएफ कटौती बन्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।

एआरओ जयसिंह नायक ने बताया कि विद्युत निगमों में 1 जनवरी, 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के जीपीएफ (GPF) नम्बर आवंटित करने एवं सीपीएफ (CPF) कटौती बन्द करने बाबत राज्य के ऊर्जा सचिव के नाम एक्सईएन सुरेन्द्र सिंह धनखड़ की उपस्थिति में एईएन संदीप बाकोलिया को ज्ञापन दिया गया है।

एआरओ जयसिंह नायक ने बताया कि राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू हुए कई माह व्यतीत होने के बाद भी विद्युत निगमों में दिनांक 01.01.2004 के पश्चात नियुक्त व कार्यरत कर्मचारियों की आज दिनांक तक सीपीएफ (CPF) कटौती बन्द कर जीपीएफ (GPF) खाता संख्या आवंटित नहीं किये गये हैं। विभाग के अपने ही कर्मचारियों के प्रति अनदेखी के चलते सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। विद्युत निगमों के इस रवैये के चलते कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ ने ऊर्जा सचिव से कानूनी सलाह के नाम पर प्रकरणों को लम्बित कर रहे सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों को तुरन्त प्रभाव से निर्देश जारी कर जीपीएफ खाता आवंटित करने व जीपीएफ कटौती प्रारम्भ करवाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन द्वारा कर्मचारियों के हित में 19 जून को विद्युत भवन का घेराव किया जायेगा।

इन्होंने दिया ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जयसिंह एआरओ, वीपी सिंह राठौड़, अमित मीणा, अजय कुमार, सुनील स्वामी, आनन्द सिंह, अनिल कुमार, संजीव, संदीप पूनिया, मनोज पारीक, गुलशन, मुकेश, विमल, टीनू गोपाल, अशोक कुमार, विकास पूनिया, सत्यवीर जांगिड़, सुमन, पूनम, संतोष, प्रतिभा आदि कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!