चिड़ावा, 29 अप्रैल 2024: सूरजगढ़-पिलानी रोड पर जीणी गाँव के पास आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक मिनी लोडिंग टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके परिणामस्वरूप करीब 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।


सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 2 दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें समिति की एंबुलेंस, 108 और निजी वाहनों द्वारा झुंझुनू रैफर किया गया है।


घायल सभी लोग चूरू जिले के थिरपाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ये हुए घायल

लोडिंग टेंपो पलटने से हादसे में तकरीबन दो दर्जन हुए घायल। घायल सोनू 24 वर्ष, सुनील 25 वर्ष, सोमवीर 38 वर्ष, सुमेर 40 वर्ष, राकेश 30 वर्ष, पवन 42 वर्ष, भुवनेश 30 वर्ष, भतेरी 50 वर्ष, जोनी 28 वर्ष, सुनीता 30 वर्ष, धर्मवीर 40 वर्ष, गणेश 35 वर्ष, ओमपति 48 वर्ष, रवि 25 वर्ष, सुरेश 35 वर्ष, रामस्वरूप 55 वर्ष, धापली 35 वर्ष, रोशनी 50 वर्ष, कविता 48 वर्ष, स्नेहा 10 वर्ष, अनुष्का 6 वर्ष, सुशांत 5 वर्ष तथा अन्य साथियों को उपचार के लिए सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल में करवाया भर्ती। पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर।

समाचार झुंझुनूं 24 घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।


यह हादसा सड़क सुरक्षा की लापरवाही की ओर इशारा करता है। जरूरी है कि लोग सड़क नियमों का पालन करें और तेज गति से वाहन न चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!