दरभंगा, 26 अप्रैल 2024: बिहार के दरभंगा जिले में गुरुवार मध्य रात्रि एक भयानक हादसा हो गया। बाराती शादी समारोह में आतिशबाजी कर रहे थे, तभी पटाखे की चिंगारी से पहले टेंट में आग लग गई। आग तेज़ी से फैलकर पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां रखे सिलेंडर ब्लास्ट करने लगे, जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। रामचंद्र पासवान के घर के बाहर रखे डीजल के गैलन में भी आग लग गई।

इस हादसे में रामचंद्र पासवान के परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सुनील पासवान, उनकी पत्नी, बहन कंचन देवी, उनके दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना का विवरण

यह घटना दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना अंतर्गत अंटोर गांव की है। छगन पासवान की बेटी की शादी थी और बाराती रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में ठहरे हुए थे। देर रात बाराती आतिशबाजी करने लगे और पटाखे की चिंगारी से टेंट में आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गए और रामचंद्र पासवान के घर के बाहर रखे डीजल के गैलन में भी आग लग गई।

आग की लपटों ने इतनी तेज़ी से रामचंद्र पासवान के घर को घेर लिया कि घर में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जलकर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बचाव का प्रयास किया

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि लोग उसे नहीं बुझा पाए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम यहां पहुंचती तब तक रामचंद्र पासवान के घर में मौजूद छह लोग आग की चपेट में आ गए। मरने वालों में रामचंद्र पासवान के पुत्र सुनील पासवान उनकी पत्नी और बहन कंचन देवी व उनके दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं।

ये भी पढ़े:- पटना: 2 होटल में लगी भयानक आग, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर, 30 घायल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!