72 आईएएस ट्रांसफर लिस्ट: राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार ने एपीओ चल रही आईएएस रिया डाबी- उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट गिर्वा उदयपुर में पोस्टिंग दी है। बता दें राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी को भी राजस्थान कैडर मिला है। राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादले किए है। अलवर जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी का तबादला कर दिया है। आशीष गुप्ता अलवर के जिला कलेक्टर होंगे। कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिए है।  72 आईएएस और 121 आरएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 32 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए है। अलवर के कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को तबादला कर दिया गया है।

विश्वमोहन शर्मा को जिला कलेक्टर केकड़ी से हटाया

विश्वमोहन शर्मा जिला कलेक्टर केकड़ी से हटाकर आयुक्त मिड डे मिल राजस्थान लगाया गया है। प्रकाश चंद शर्मा को बांसवाड़ा के कलेक्टर से हटाकर कार्यकारी निदेशक राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज लगाया गया है। जबकि राजेंद्र विजय को बालोतरा के कलेक्टर पद से हटा दिया गया है। उन्हें विशिष्ट शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग लगाया गया है। नरेंद्र गुप्ता जिला कलेक्टर बांरा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें विशिष्ट शासन सचिव राजस्व विभाग लगाया गया है। धौलपुर के जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को हटा दिया है। विभागीय जांच आयुक्त बनाया गया है। रूक्मणि रियार को हनुमानगढ़ के कलेक्टर पद से हटाकर आयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर लगाया गया है। सिद्धार्थ सिहाग को चूरू कलेक्टर के पद से हटा दिया गया है। उन्हें संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर लगाया गया है।

अलवर जिला कलेक्टर का तबादला 

इसी प्रकार जोधपुर के कलेक्टर हिंमाशु गुप्ता को हटा दिया गया है। उन्हें आयुक्त उद्योग विभाग एंव वाणिज्य कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी लगाया गया है। नमित मेहता को पाली कलेक्टर से हटाकर भीलवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। अललर कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को हटा दिया है। उन्हें राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान लगाया गया है।

गौरव अग्रवाल जोधपुर के कलेक्टर

इसी प्रकार हरजीलाल अटल को फलौदी का कलेक्टर बनाया गया है। जबकि आशीष गुप्ता को अलवर का कलेक्टर बनाया गया है। कानाराम को हनुमानगढ़ का कलेक्टर बनाया है। आलोक रंजन को चित्तौड़गढ़ का कलेक्टर बनाया है। महावीर प्रसाद मीणा को कोटा कलेक्टर से हटाकर एमडी राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड जयपुर लगाया गया है। लक्ष्मीनारायण मंत्री को पाली का कलेक्टर लगाया है। कल्पना अग्रवाल को बहरोड़ का कलेक्टर बनाया है। पुष्पा सत्यानी को चूरू का कलेक्टर बनाया है। अजय सिंह राठौड़ को झालावाड़ का कलेक्टर बनाया है। जबकि गौरव अग्रवाल को जोधपुर का कलेक्टर बनाया है।

चिन्मयी गोपाल- झुंझुनूं और शुभम चौधरी को सिरोही का कलेक्टर बनाया है। सुरेश कुमार ओला को जयपुर संस्कृत शिक्षा विभाग लगाया गया है। कमर उल जमान चौधरी को सीकर का कलेक्टर लगाया है। जबकि भंवर लाल को राजसंमद का कलेक्टर लगाया गया है। आशीष मोदी को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग लगाया गया है। अंकित कुमार सिंह को डूंगरपुर का कलेक्टर लगाया गया है। अरुण गर्ग को सलूंबर का कलेक्टर बनाया है। बालमुकुंद असावा- डीडवाना- कुचामान का कलेक्टर बनाया है। नीलाभ सक्सैना  करौली और खुशाल यादव सवाई माधोपुर के कलेक्टर बनाए गए है। अंजली राजौरिया को प्रतापगढ़ का कलेक्टर बनाया है।  इंद्रजीत यादव को बांसवाड़ा का कलेक्टर बनाया है। रविंद्र गौस्वामी कोटा और प्रताप सिंह को जैसलमेर का कलेक्टर बनाया है।

Live Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!