Saturday, June 21, 2025
Homeदेश1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आपकी जेब पर कैसे...

1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर!

नई दिल्ली: 1 जून 2024 से देश में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने वाले हैं। इन बदलावों का असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ेगा।

आइए जानते हैं 1 जून से लागू होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में-

ड्राइविंग लाइसेंस:
  • अब आप RTO के बजाय निजी ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्रों पर ड्राइविंग टेस्ट दे सकेंगे। ये केंद्र लाइसेंस के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करने और प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत होंगे।
  • तेज रफ्तार पर अब ₹1,000 से ₹2,000 तक का जुर्माना होगा।
  • नाबालिग के गाड़ी चलाने पर ₹25,000 का भारी जुर्माना होगा। साथ ही, वाहन मालिक का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाएगा और नाबालिग 25 साल तक लाइसेंस के लिए अयोग्य हो जाएगा।
आधार कार्ड:
  • आधार कार्ड को 14 जून तक फ्री में अपडेट करवाया जा सकता है।
  • आप ऑनलाइन खुद अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन अपडेट करवाने पर हर अपडेट के लिए ₹50 का भुगतान करना होगा।
एलपीजी सिलेंडर:
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को अपडेट की जाती हैं।
  • 1 जून को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की नई कीमतें तय करेंगी।
  • अनुमान है कि मई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी के बाद, जून में भी सिलेंडर की कीमतें कम हो सकती हैं।
अन्य महत्वपूर्ण बदलाव:
  • बैंक: जून में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं।
  • छुट्टियां: जून में राजा संक्रांति और ईद-उल-अजहा भी हैं।
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!