Wednesday, April 15, 2026
Homeचिड़ावाहोली से पहले चिड़ावा में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को...

होली से पहले चिड़ावा में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी – सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा रंगों का पर्व

चिड़ावा: शहर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस थाना चिड़ावा द्वारा व्यापक पैदल मार्च निकाला गया। थानाधिकारी कैलाश चंद्र के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च ने शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।

पुलिस दल ने चिड़ावा थाने से कबूतर खाना, सूरजगढ़ मोड़ और प्रमुख बाजारों तक पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस वाहन भी साथ चल रहा था, जिससे आमजन में सुरक्षा का संदेश गया।

थानाधिकारी कैलाश चंद्र ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होंने यह भी बताया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस पैदल मार्च में चिड़ावा थाने से थानाधिकारी कैलाश चंद्र के साथ एएसआई मनीष, हेड कांस्टेबल सवाई सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण, हेड कांस्टेबल शीशराम, कांस्टेबल विकाश डारा, प्रदीप, विजयपाल, बनवारी, मुकेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस-जन संवाद के माध्यम से लोगों को भरोसा दिलाया गया कि होली पर्व के दौरान चिड़ावा में शांति और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!