Wednesday, March 11, 2026
Homeचिड़ावाहीरवा गांव के जवान कृष्ण कुमावत का निधन: परिवार व गांव में...

हीरवा गांव के जवान कृष्ण कुमावत का निधन: परिवार व गांव में शोक की लहर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

चिड़ावा: क्षेत्र के हीरवा गांव से देश सेवा की राह चुनकर CRPF की कोबरा बटालियन में शामिल हुए जवान कृष्ण कुमावत का जयपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। लंबी बीमारी से जूझ रहे 38 वर्षीय कृष्ण कुमावत की मौत की खबर से गांव और परिजनों में गहरा शोक फैल गया।

दो साल से चल रहा था इलाज, जयपुर अस्पताल में ली अंतिम सांस

करीब चौबीस महीने से अस्वस्थ चल रहे हीरवा गांव के युवा जवान कृष्ण कुमावत का जयपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही गांव हीरवा, कस्बा चिड़ावा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।

कोबरा बटालियन में तैनाती, किशनगढ़ में थी पोस्टिंग

कृष्ण कुमावत सीआरपीएफ की एनडीआरएफ यूनिट के अंतर्गत कोबरा बटालियन में कार्यरत थे और किशनगढ़ में उनकी ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान ही तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही।

पिता दर्जी, परिवार साधारण लेकिन सपने बड़े

हीरवा गांव के साधारण परिवार से आने वाले कृष्ण अपने पिता इंद्र सिंह कुमावत और मां सोना देवी के सबसे छोटे बेटे थे। परिवार में दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है, जो पिता के साथ टेलरिंग का कार्य संभालता हैं। परिवार के सपनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब घर पर रह गए सदस्यों पर आ गई है।

पत्नी मंजू देवी और दो नाबालिग बेटों पर टूटा दुख का पहाड़

कृष्ण कुमावत की पत्नी मंजू देवी ने हमेशा परिवार और बच्चों की देखभाल की है। परिवार में दो बेटे हैं—पंकज और निखिलेश। बड़ा बेटा पंकज 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है और छोटा बेटा निखिलेश 9वीं का छात्र है। जवान की असमय मौत से दोनों बेटों के भविष्य को लेकर गांव में चिंता व्यक्त की जा रही है।

पैतृक गांव में अंतिम यात्रा, तिरंगा रैली और गार्ड ऑफ ऑनर तैयारी

उनका शव आज शाम तक चिड़ावा पहुंचने की संभावना है। चिड़ावा रेलवे स्टेशन से पैतृक गांव हीरवा तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जहां स्थानीय प्रशासन, ग्रामीण, पूर्व सैनिक और युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे। दिनेश सहारण (फौजी) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी झुंझुनूं जिला संयोजक ने युवाओं से तिरंगा रैली में शामिल होने का आव्हान किया है।

शहीद समान विदाई की मांग

गांव के युवाओं ने कहा कि देश सेवा में योगदान देने वाले कृष्ण कुमावत को शहीद सम्मान दिया जाना चाहिए। चिड़ावा क्षेत्र में इससे पहले भी हजारों सैनिक और अर्धसैनिक बलों के जवान देश सेवा में अपना जीवन बलिदान कर चुके हैं।

(समाचार झुंझुनूं 24 जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।)

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!