Saturday, June 21, 2025
Homeवायरल वीडियोहाथी का गुस्सा: वायरल वीडियो में JCB को दी जोरदार टक्कर

हाथी का गुस्सा: वायरल वीडियो में JCB को दी जोरदार टक्कर

वायरल वीडियो: इस दुनिया में कई ऐसे जानवर हैं जिनकी अपनी खासियतें होती हैं। कोई अपनी रफ्तार के लिए मशहूर है तो कोई अपनी ताकत के लिए। जब बात ताकतवर जानवरों की होती है तो हाथी का नाम सबसे पहले आता है। हाथी को अक्सर शांत और सौम्य प्राणी माना जाता है, लेकिन जब उसे गुस्सा आता है, तो वह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में हाथी से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होती है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

Advertisement's
Advertisement’s

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े, खाली मैदान में एक JCB खड़ी है। अचानक एक हाथी तेजी से दौड़ता हुआ आता है और सीधे उस JCB को जोरदार टक्कर मारता है। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि हाथी अपने सिर के बल JCB के आगे के टायर को हवा में उठा देता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कुछ ही सेकंड में हाथी JCB को छोड़ देता है और वहां से मुड़कर आगे बढ़ जाता है।

इस दौरान मैदान में खड़े लोग और JCB उसके पीछे-पीछे चलते नजर आते हैं। वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कहां की है, लेकिन इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काफी शेयर किया जा रहा है।

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1886464253051486469

यहां देखें वायरल वीडियो

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, ‘बेचारा हाथी।’ खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!