चिड़ावा, 8 जून 2025: सेवा निवृत्त प्रधानाध्यक हाजी गुलाम हुसैन शनिवार दोपहर 2 बजे इंतकाल हो गया है। रात 9 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हाजी गुलाम हुसैन प्रधानाध्यापक पद से रिटायर हुए थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ का गए हैं। उनके परिवार में 5 पुत्र क्रमशः फारूक हुसैन (एजुकेशन कंसल्टेंट कश्मीर), एडवोकेट मोहम्मद सलीम, एडवोकेट मोहम्मद शमीम, एडवोकेट मोहम्मद शकील, मोहम्मद शफीक (राजा) और एक पुत्री है। हाजी गुलाम हुसैन चिड़ावा बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट खादिम हुसैन के चाचा थे।

हाजी गुलाम हुसैन समाज में सम्मानित शख्स थे। उनके निधन पर शहर की कई सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों ने शोक व्यक्त किया है।