Monday, June 16, 2025
Homeदेशहांगकांग-दिल्ली फ्लाइट AI 315 की तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग, अहमदाबाद...

हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट AI 315 की तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग, अहमदाबाद हादसे की पृष्ठभूमि में फिर उठे सुरक्षा सवाल

नई दिल्ली: हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 315 को उस समय वापस हांगकांग लौटना पड़ा जब उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका सामने आई। एयरलाइन और एविएशन सूत्रों के अनुसार, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने सोमवार सुबह निर्धारित समय पर हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के कुछ समय बाद पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ।

Advertisement's
Advertisement’s

मानक एविएशन सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, पायलट ने तुरंत विमान को मूल स्थान हांगकांग वापस लौटाने का निर्णय लिया। फ्लाइट AI 315 को आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति दी गई और विमान को सुरक्षित रूप से हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करा दिया गया

फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों और चालक दल को समय रहते सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है ताकि खराबी की असल वजह का पता लगाया जा सके।

एयर इंडिया की चुप्पी, यात्रियों में असमंजस

अब तक एअर इंडिया की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही यह बताया गया है कि फ्लाइट AI 315 कब तक दोबारा उड़ान भर पाएगी। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में भी स्पष्ट सूचना नहीं मिली है, जिससे कई यात्रियों में असंतोष और चिंता देखी जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

अहमदाबाद विमान हादसे की दिल दहला देने वाली पुनः स्मृति

इस घटना ने हाल ही में हुए एअर इंडिया के एक बड़े विमान हादसे की यादें भी ताजा कर दी हैं। पिछले सप्ताह अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक AI 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद नियंत्रण खो बैठा और मेघानीनगर इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज की इमारत पर जा गिरा।

इस भीषण हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों सहित कुल 279 लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे में एमबीबीएस के 5 छात्र भी अपनी जान गंवा बैठे। विमान में आग लगने से वह पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में भारतीय मूल का एक ब्रिटिश नागरिक चमत्कारिक रूप से बच गया और फिलहाल उसका इलाज जारी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!