हर घर तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा ने जिला संयोजक नियुक्त किए: अजीत माण्डन को बनाया झुंझुनूं का जिला संयोजक, जितेन्द्र गोठवाल सीकर व बिहारी लाल बिश्नोई चूरू के संयोजक होंगे

झुंझुनू, 3 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा एवं विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के लिए जिला स्तर पर संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 44 जिला संयोजकों की सूची पार्टी प्रदेश मुख्यालय से जारी कर दी गई है।

रविवार शाम जारी की गई सूची के अनुसार पार्टी के प्रदेश मंत्री अजीत माण्डन को झुंझुनू का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं मण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल को सीकर व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई को चूरू जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

मुकेश दाधीच होंगे जोधपुर शहर के संयोजक

झुंझुनू जिले से एक ही पदाधिकारी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जारी सूची के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को जोधपुर शहर के लिए संयोजक बनाया गया है।

10 से 14 अगस्त तक देश भर में आयोजित होंगे कार्यक्रम

पार्टी कार्यकर्ता 10 से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा निकालेंगे, इसी क्रम में 14 अगस्त को पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाएगी। इस दौरान हर घर तिरंगा यात्रा के माध्यम से न केवल ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में बताया जाएगा बल्कि इसके जरिए देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना भी जगाई जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!