- पिछले साल 31 जुलाई को नूंह में पथराव और आगजनी की घटना हुई (फाइल फोटो)

नूंह, 21 जुलाई 2024: ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नूंह जिले में 21 जुलाई शाम 6 बजे से 22 जुलाई शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

यह फैसला इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग से भड़काऊ सामग्री, झूठी अफवाहों के प्रसार, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान और कानून व्यवस्था में गड़बड़ी की संभावना को रोकने के लिए लिया गया है।

उपायुक्त ने दी जानकारी

हरियाणा के उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि यह आदेश केवल इंटरनेट सेवाओं को प्रभावित करेगा, एसएमएस, मोबाइल रिचार्ज, बैंकिंग एसएमएस, वॉइस कॉल, कॉर्पोरेट और घरेलू ब्रॉडबैंड जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।

पिछले साल हुई थी हिंसा

गौरतलब है कि पिछले साल 31 जुलाई को नूंह में ही इसी यात्रा के दौरान भीड़ द्वारा पथराव और आगजनी की घटना हुई थी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस बार ऐसी किसी घटना को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!