हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने ‘गारंटी पत्र’ में किए 7 बड़े वादे, 100 गज प्लॉट और 6000 पेंशन शामिल

हरियाणा: हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस ने जनता के लिए कई अहम वादे किए हैं। महंगाई से जूझते परिवारों और सामाजिक सुरक्षा की चिंता करने वालों के लिए यह घोषणाएं राहत की उम्मीद लेकर आई हैं। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में महंगाई से लेकर महिला सशक्तिकरण, युवाओं के भविष्य, और किसानों के कल्याण तक विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किन-किन प्रमुख मुद्दों को उठाया और जनता को क्या-क्या राहत देने का वादा किया है।

महिला सशक्तिकरण के लिए खास पहल

कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके तहत 18 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही महंगाई की मार झेल रहे परिवारों के लिए 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर प्रदान करने का वादा किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ाने के लिए कांग्रेस का यह कदम राज्य की राजनीति में बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

सामाजिक सुरक्षा के लिए मजबूत कदम

कांग्रेस ने बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए पेंशन योजनाओं की घोषणा की है। पार्टी ने गारंटी दी है कि सरकार बनने पर इन वर्गों को हर महीने 6,000 रुपए पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने का वादा भी किया गया है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इससे हरियाणा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवनस्तर में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

कांग्रेस के प्रमुख वादे (संक्षेप में)

  1. परिवारों के लिए समृद्धि:
    • 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
    • ₹25 लाख तक मुफ्त चिकित्सा उपचार
  2. महिला सशक्तिकरण:
    • महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए
    • 500 रुपए में गैस सिलेंडर
  3. युवाओं के लिए रोजगार:
    • 2 लाख रिक्त पदों पर भर्ती
    • नशा मुक्त हरियाणा पहल
  4. सामाजिक सुरक्षा:
    • वृद्धावस्था, विकलांगता और विधवा पेंशन ₹6000 प्रति माह
    • पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली
  5. पिछड़े वर्गों के अधिकार:
    • जाति जनगणना
    • क्रीमी लेयर की सीमा ₹10 लाख
  6. किसानों के लिए समर्थन:
    • MSP की कानूनी गारंटी
    • तत्काल फसल मुआवजा
  7. आवास योजना:
    • 100 गज का प्लॉट
    • 2 कमरों का घर, 3.5 लाख रुपये की लागत से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!