हरियाणा, 28 सितंबर 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है। झुंझुनू जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सरोज श्योराण ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की लाडवा टीम ने लाडवा टीम लीडर एवं राजस्थान चुनाव प्रवास सह प्रभारी सुनीता माहेश्वरी के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा में राजस्थान मोर्चे की बहनों द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी गई, साथ ही लाडवा विधानसभा क्षेत्र की चुनावी रणनीति पर विशेष चर्चा की गई।

श्योराण ने बताया कि 2 सितंबर से राजस्थान महिला मोर्चा की लगभग 80 बहनें, हरियाणा चुनाव प्रवास प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री राधा भारद्वाज तथा सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी के नेतृत्व में हरियाणा के 35 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। लाडवा प्रवास के दौरान सुनीता रांदड़ (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान), शकुंतला विजयवर्गीय (प्रदेश कोषाध्यक्ष), सरोज श्योराण (जिला अध्यक्ष, झुंझुनू), उमा शर्मा (जिला अध्यक्ष, जयपुर दक्षिण देहात) और मंजू कंवर (कोठखावड़ा मंडल अध्यक्ष) ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। चुनाव में राजस्थान से पधारी सभी प्रवासी बहनों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री के निवास पर उनकी पत्नी, सुमन सैनी से भी मुलाकात की, जहाँ चाय पर चुनाव और लाडवा विधानसभा के विभिन्न मंडलों में जनसंपर्क की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। हरियाणा में पिछले एक महीने से राजस्थान महिला मोर्चा की 80 पदाधिकारी बहनें प्रवास पर हैं। इनका उद्देश्य हरियाणा के सभी जिलों एवं विधानसभाओं में स्थानीय महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को आकर्षित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!