नवलगढ़, 28 सितंबर 2024: राजस्थान सरकार के पशुपालन, गौपालन, डेयरी व देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के झुंझुनूं आगमन पर भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा नवलगढ़ सीमा पर भव्य स्वागत किया गया। शनिवार दोपहर 1 बजे के आसपास नवलगढ़ सीमा पर पहुंचे मंत्री कुमावत का भाजपा नेताओं दुपट्टा, साफा व माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल डूकिया, और जिला मंत्री महेंद्र चंदवा से चर्चा के दौरान मंत्री कुमावत ने भाजपा के महासदस्यता अभियान को और अधिक गति देने की बात कही। उन्होंने उपचुनावों, विशेषकर झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव, में घर-घर संपर्क अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रवास आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।

इस स्वागत समारोह में डॉ. कमलचंद सैनी, मंडल महामंत्री विजय सोती, अरविंद शर्मा, विजय सिंह, संजय कुमार मील, बबलू मेघवाल, मामराज, अजय कुमार सैनी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!