Monday, March 10, 2025
Homeमंडावास्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस का आयोजन पर मंडावा में एसएसडीपी...

स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस का आयोजन पर मंडावा में एसएसडीपी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मंडावा, 18 जनवरी 2025: नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में 12 से 19 जनवरी तक युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस श्रृंखला में एसएसडीपी स्कूल मंडावा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गर्वाक्षी पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियंका द्वितीय और आयुषी तृतीय स्थान पर रहीं।

युवाओं ने व्यक्त किए विचार

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सोनम, आशा, रचना, दीपिका, पूनम और मीनू कुमारी ने विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

Advertisement's
Advertisement’s

गणमान्यजनों की उपस्थिति रही उल्लेखनीय

इस अवसर पर जीवराज सिंह, मनीष मिल, साकेत मौर्य, प्रशांत नायक, मूलचंद, फारूक अली, सलीम खान, अरुण कुमार, बलवीर, अर्जुन, जावेद अली, संदीप, नवीन, प्रताप सिंह, संजीव और सुरेश सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समापन पर आभार व्यक्त किया गया

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव पवन देवड़ा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस आयोजन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!