स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट पिको को गोली मारी, गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाए गए, सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को दबोचा (देखें वीडियो)

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को गोली मार दी गई है। वह घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना राजधानी ब्रैटिस्लावा से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हुई।

रॉबर्ट फिको एक मीटिंग के बाद वहां मौजूद लोगों से बात कर रहे थे, इसी दौरान हमलावर ने सामने से उन पर फायरिंग की। जानकारी मिली है कि हमलावर ने उन पर सामने से बहुत नजदीक से चार गोलियां चलाई, जिसमें एक पीएम को लगी है।

हादसे के बाद पीएम को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें अब राजधानी ब्रैटिस्लावा के अस्पताल ले जाया गया है।

उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अपडेट के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!