Friday, February 13, 2026
Homeचिड़ावास्मार्ट मीटर योजना का विरोध, किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, पाले...

स्मार्ट मीटर योजना का विरोध, किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, पाले से नष्ट फसल की गिरदावरी की भी मांग

चिड़ावा: स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति की ओर से स्मार्ट मीटर योजना का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में चिड़ावा क्षेत्र में किसानों की ओर से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन उपखंड अधिकारी चिड़ावा को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा लागू की जा रही स्मार्ट मीटर योजना जनविरोधी है और इससे किसानों तथा आम उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। समिति ने मांग की है कि जनहित में इस योजना को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि हाल ही में पड़े पाले से जिलेभर में सरसों की फसल भारी मात्रा में नष्ट हुई है। किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कृषि विभाग द्वारा तुरंत गिरदावरी कर मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

नायब तहसीलदार बलबीर कुलहरी को ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार टोनी, रतिराम सिंह राव, मास्टर वीरभान, हजारी सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!