Saturday, June 21, 2025
Homeचिड़ावास्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने फहराया ध्वज, ली सेल्फी और किया मिष्ठान्न...

स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने फहराया ध्वज, ली सेल्फी और किया मिष्ठान्न वितरण

चिड़ावा, 6 अप्रैल 2025: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजकला कॉम्प्लेक्स और भगेरिया मार्केट परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पार्टी ध्वज फहराए, मिठाई वितरण किया और सेल्फी लेकर पल को स्मरणीय बनाया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। स्थापना दिवस की खुशियां साझा करने के लिए मिठाइयों का वितरण किया गया। पार्टी झंडे के साथ कार्यकर्ताओं ने सेल्फी खींची और सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश प्रसारित किया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, नवीन सोनी, नवहाल, अमित सैनी, वर्षा सोमरा, बिल्लू भास्कर, मंजू शर्मा, महेश अग्रवाल, संजय शर्मा, योगेंद्र चौधरी, विष्णु चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्थापना दिवस को भाजपा के गौरवशाली इतिहास की स्मृति के रूप में मनाया और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Advertisement's

Advertisement’s

इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि पार्टी ने जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के लिए जो कार्य किए हैं, वे प्रेरणादायी हैं। स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करने का संकल्प भी लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!