Saturday, June 21, 2025
Homeनीमकाथाना"सौभाग्य की रक्षा के लिए करवा चौथ,लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारा...

“सौभाग्य की रक्षा के लिए करवा चौथ,लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारा वोट”

नीमकाथाना में महिला एवं बाल विकास विभाग की अभिनव पहल, महिलाओं को करवा चौथ पर दिलाई शत-प्रतिशत मतदान की शपथ,

नीमकाथाना (अमित अग्रवाल)।

भारतीय संस्कृति, परम्परा व अखंड सौभाग्य के प्रतीक पर्व करवा चौथ के अवसर पर आज नीमकाथाना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अभिनव नवाचार करते हुए सामूहिक रूप से करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया।

उत्सव में शामिल हुई मातृ शक्ति ने मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से हाथों पर मेहंदी से स्वीप लिखवा कर तथा सामूहिक रूप से लोकगीतों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।

मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्त्तव्य भी है

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक संजय चेतानी ने कहा कि मतदान हमारा केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपने सभी परिचितों, परिजनों को आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित करें।

महिला पर्यवेक्षक सरोज इंदुलिया ने कहा कि करवा चौथ के साथ-साथ लोकतंत्र का त्यौहार भी जरूरी है, इसमें भी सभी महिलाओं को बढ़ चढ़ के हिस्सा लेना चाहिए। इसके बाद उपस्थित सभी महिलाओं को आगामी चुनावों में बिना किसी भय या पक्षपात के निर्भीक हो कर मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका, डॉ. भावना, महिला सुपरवाइजर सोनिया यादव, बबिता कुमावत, इंदिरा, किरण, सरोज सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

ये न्यूज़ भी पढ़े – इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आई.सी.डब्ल्यू.ए.) और बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी के बीच एमओयू (MoU) सम्पन्न

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!