Friday, June 20, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़: शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने अपने जन्मदिन पर पर्यावरण सुरक्षा...

सूरजगढ़: शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने अपने जन्मदिन पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया नवाचार

(दिनेश झाझड़िया)

सूरजगढ़: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक अनोखा नवाचार किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर कपड़े के थैलों पर पर्यावरण के नारे छपवाकर छात्राओं को भेंट किए।

Advertisement’s

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन वर्मा ने बताया कि डॉ. शर्मा की मंशा है कि शहर के प्रत्येक घर तक यह संदेश पहुंचे कि पॉलीथिन का बहिष्कार हो और सभी लोग कपड़े के थैलों का उपयोग करें।

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल मंजू ठोलिया मृदुला, अनिता सैनी, डॉ. अनिल शर्मा अनमोल, व्याख्याता विपाशा राज, वंदना शर्मा, राजेश, वरिष्ठ अध्यापिका बबली, मनीषा सैनी मनु, लक्ष्मी, चंद्रकला, मनोज कुमारी, मंजू सौंकरिया, अंजुला, अशोक स्वामी, मंजू, मिंटू, महेश सैनी, संजय शर्मा सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है। यह मिट्टी, पानी और हवा को प्रदूषित करता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पॉलीथिन का उपयोग न करें और इसके बजाय कपड़े के थैलों का उपयोग करें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!