Tuesday, March 3, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में सड़क हादसा : कुम्हारों के बास मार्ग पर बाइक-बोलेरो की...

सूरजगढ़ में सड़क हादसा : कुम्हारों के बास मार्ग पर बाइक-बोलेरो की भिड़ंत, युवक घायल, झुंझुनूं रेफर

सूरजगढ़: क्षेत्र में कुम्हारों के बास वाले रास्ते पर शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार बाइक और बोलेरो के आमने-सामने टकरा जाने से हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार मोहित पुत्र पिंकू निवासी फरट गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मोहित को मौके से एंबुलेंस से सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। जीवन ज्योति रक्षा समिति के संचालक अशोक जांगिड़ ने बताया कि घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल झुंझुनूं के लिए रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर राहगीरों और समिति सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर सहायता की और यातायात सुचारु करवाया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!