Sunday, May 17, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में बाइक चोरों का आतंक! रातों-रात घर के बाहर से गायब...

सूरजगढ़ में बाइक चोरों का आतंक! रातों-रात घर के बाहर से गायब हुईं दो मोटरसाइकिलें, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

सूरजगढ़: कस्बे के वार्ड नंबर 25 में मोटरसाइकिल चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को अज्ञात चोर रातों-रात चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल बन गया है। पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बाइक बरामदगी की मांग की है।

Advertisement's

वार्ड नंबर 25 निवासी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र बाबूलाल कुम्हार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 15 मई 2026 की रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिलें घर के बाहर खड़ी की थीं। इनमें बाइक नंबर आरजे 18 एसयू 3534 और आरजे 18 एक्सएस 5050 शामिल थीं। सुबह करीब 7 बजे जब वह काम पर जाने के लिए बाहर आए तो दोनों मोटरसाइकिलें मौके से गायब मिलीं।

Advertisement's

इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन किसी को भी घटना की जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मोटरसाइकिल चोरी की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक पीले रंग के कपड़े से अपना चेहरा ढंके दिखाई दे रहे हैं। दोनों संदिग्ध पहले मोटरसाइकिलों को पैदल घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले जाते नजर आए।

Advertisement's

एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चार अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर तेज गति से जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

Advertisement's

पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ताराचंद को सौंपी गई है।

Advertisement's

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि रात के समय गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!