सूरजगढ़: महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की पहल, छात्राओं को दी गई सुरक्षा संबंधी जानकारी

सूरजगढ़: महिला अपराधों की रोकथाम के लिए झुन्झुनूं पुलिस अधीक्षक राजश्री राज के निर्देशन में सूरजगढ़ थाना पुलिस द्वारा श्री कृष्ण परिषद राजकीय बालिका विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

छात्राओं को दी जानकारी :

  • कार्यशाला का नेतृत्व सूरजगढ़ थाना अधिकारी सुखदेव सिंह ने किया।
  • उन्होंने छात्राओं को गुड टच, बैड टच, पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, मोबाइल फोन के उपयोग में सावधानी, पुलिस नंबर, एंबुलेंस नंबर, साइबर नंबर, आधार नंबर और फोन पर पूछे जाने वाले ओटीपी नंबर साझा न करने सहित विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी से अवगत कराया।
  • एसएचओ ने छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने और माता-पिता और गुरुजनों के आदेशों का पालन करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की उपलब्धियां बताईं:

उप प्रधानाचार्य मंजू ठोलिया ने एसएचओ सुखदेव सिंह को बालिका विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, पीएम श्री में चयनित छात्राओं और गार्गी पुरस्कार में चयनित छात्राओं सहित विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया।

ये रहे मौजूद:

कार्यशाला में प्रधानाचार्य मंजू ठोलिया, राजेंद्र सैन सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!