Sunday, June 22, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़-चिड़ावा रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक ट्रॉली से टकराई

सूरजगढ़-चिड़ावा रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक ट्रॉली से टकराई

सूरजगढ़, 6 फरवरी 2025: सूरजगढ़-चिड़ावा रोड पर महिंद्रा एजेंसी के पास एक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और तत्काल मदद पहुंचाई।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगेश (25) पुत्र शीशपाल, निवासी लोटिया बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान ईंटों से भरी ट्रॉली से उसकी बाइक की भयावह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि योगेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया

घटना की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायल को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

हादसे के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली चालक की लापरवाही हादसे की वजह हो सकती है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!