सूरजगढ़ के काजड़ा में डॉ. आंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, गृह मंत्री का पुतला फूंका गया

सूरजगढ़, 23 दिसम्बर 2024: ग्राम काजड़ा में युवा नेता धीर सिंह नायक के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान के निर्माता हैं और उनका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने मांग की कि अमित शाह को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।

प्रदर्शन में शामिल प्रकाश मेघवाल ने कहा, “बाबा साहेब हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके ऊपर की गई किसी भी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम मांग करते हैं कि अमित शाह तुरंत माफी मांगें।”

विडियो देखें…

प्रदर्शन में शामिल रहे लोग

प्रदर्शन करने वालों में धीर सिंह नायक, प्रकाश मेघवाल, मनोज मिस्त्री, गुण सागर शास्त्री, प्रेम सिंह नायक, चौथमल, मदन चनेजा, लीडर, सुरेंद्र कुमावत, अनिल खन्ना, राधेश्याम नायक, ब्रह्म दत्त जोशी, मनजीत सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!